Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मेंटल हैरेसमेंट के कारण शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड वर्ष की छात्रा लगाई फांसी, दो आरोपित  गिरफ्तार -वीडियो देखें  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड वर्ष की छात्रा ज्योति ने गर्ल्स हॉस्टल मंडला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और आला अधिकारी ने मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस बीच यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने छात्रों का आक्रोश शांत कराते, परिजनों की तहरीर पर दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए  है, मृतका ज्योति ने भी अपने सुसाइड नोट में मेंटल हैरेसमेंट की बात कही है. जिसमें उसने अपने दो प्रोफेसर पर और मैनेजमेंट के ऊपर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है छात्रों के ऊपर मेंटली प्रेशर डाला जाता है और ज्योति के ऊपर एक फेक साइन करने का आरोप लगाया गया था जिसके चलते वह काफी परेशान चल रही थी.  

पुलिस  ने छात्रों से बातचीत कर आक्रोश शांत कराया. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यूनिवर्सिटी के स्टाफ के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा  पंजीकृत किया गया है.  इसमें नामजद दो आरोपितों  को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के परिजनों और यूनिवर्सिटी के छात्रों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के विरुद्ध जो आक्रोश था, जिसे वार्ता कर शांत कराया गया है, मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। आगे  विधिक कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

वैगनऑर कार सहित जयपाल का अपहरण कर लूटने और विरोध करने पर हत्या करने के एक बीसी समेत दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

नहर में मिला ग्रेनेड: ये ग्रेनेड गोताखोर को उस समय मिला जब वह नहर में सिक्कों की तलाश कर रहे थे।

Ajit Sinha

चार साल से फरार…50 हजार के इनामी… 12 करोड़ के फ्रॉड में वांटेड आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x