Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

एसवाईएल को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सार्थक चर्चा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई।बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा केन्द्रीय सचिव देबाश्री मुखर्जी, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में सार्थक चर्चा हुई है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा लंबा समय हो चुका है।नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस विषय पर सही परिणाम अवश्य निकलेंगे। पंजाब व हरियाणा दोनों भाई हैं और आज भी आपसी प्यार व भाईचारे के साथ एक ही आंगन में रहते हैं। अगली बैठक में बातचीत से अवश्य ही बेहतर हल निकलेगा और इसके सकारात्मक परिणाम आएगें।

Related posts

हरियाणा: वीआईपी की मूवमेंट पर मरीजों की अनदेखी ना हो और उनका पूरी तरह से उपचार एवं देखभाल की जाए- अनिल विज  

Ajit Sinha

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी से जननायक जनता पार्टी गठबंधन करना चाहती हैं ,बातचीत के लिए 3 सदस्यों की बनाई टीम.दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार, तुरंत राहत कार्य करे शुरू- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x