Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए दो आरोपित पकड़े गए, जिनके नाम तरुण और गिर्राज है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो आरोपितों को रिश्वत मांगने व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों  के नाम तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला नूंह तथा गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए व भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति के निधन के उपरांत उसने गांव चाहलका स्थित सीएससी सेंटर के माध्यम से हरियाणा सरकार की दीन दयाल परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सरकारी पोर्टल पर अपलोड करवाए थे। आरोप है कि उक्त योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि जारी करवाने के एवज में आरोपितों ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसे बाद में बातचीत के पश्चात 50 हजार रुपये पर तय किया गया।
शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि के साथ आरोपितों के पास भेजा। जैसे ही आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़खल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 40 लाख रूपए  की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:देश का मुकुट है कश्मीर, इसकी शांति के लिए प्रयासरत लोगों को प्रणाम- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन नागरिकों के साथ ठीक से बात करना भी उचित नहीं समझते -डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x