Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

स्वच्छ जल, गड्ढा मुक्त सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी: रणबीर गंगवा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गंगवा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जनहित में पारदर्शिता व समयबद्धता से कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी जैसे विभाग आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इसलिए इन विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सुचारु सीवरेज व्यवस्था, और गड्ढा मुक्त सड़कों जैसी सुविधाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाएं बनाकर उन्हें प्रभावी रूप से लागू करें और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अधिकारी निर्माण कार्यों के एस्टीमेट बनाकर समय पर भेजें और स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करें।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि — चाहे वे विधायक हों, पार्षद, सरपंच या अन्य जनप्रतिनिधि — द्वारा सुझाए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और संबंधित अधिकारी उनके फोन कॉल्स को गंभीरता से लें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान मंत्री गंगवा ने जिले में सड़कों, भवन निर्माण, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

Related posts

फरीदाबाद: हाल ही में हुए नगर पालिका/परिषद चुनावों के बाद राजनीतिक दल हुए सक्रिय- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

रेलवे मालगाड़ियों के लिए अलग से डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से कनेक्टविटी और बेहतर होगी- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद :संजय कुमार रविवार को फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के पदभार संभालेंगें, अभिताभ ढिल्लो के कार्य से मंत्री का हाजमा हुआ था ख़राब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x