Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

रोडरेज में 19 वर्षीय यश की या प्रेम प्रसंग के चलते की गई सनसनीखेज हत्या , तीन आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के गीता कॉलोनी में स्कूटी टच पर तीन लड़कों ने एक 19 वर्षीय लड़के की चाकू मार सनसनीखेज हत्या कर दी, यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार देर रात की है। इस सनसनीखेज खेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, और जांच के बाद लड़के के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले लड़के का नाम यश है। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम अमन , लक्की और एक नाबालिग है। वही, यश के परिजन का आरोप है कि एक लड़की यश से प्यार करती थी, और उससे शादी करना चाहती थी पर लड़की के परिवार इसके लिए राजी नहीं थे। क्यूंकि वह दूसरे समुदाय से थी ,उनके बेटे यश की हत्या साजिश के तहत की गई है। जिस पर इस हत्या के मामले में नाम आया है उसपर लगभग पहले ऐसे ही पांच लोगों के हत्या करने के गंभीर मामले चल रहे है। पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

नमस्ते कहकर बुजुर्गों को लूटने वाले गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश बब्बू घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिस कर्मी और गुरुग्राम के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई दी गई।

Ajit Sinha

हाथरस कांड की जांच के लिए बनी एसआईटी में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x