Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फ्लिपकार्ट स्टोर के आर्डर को लेकर हुई बहस में साथी कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़े करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फ्लिपकार्ट स्टोर में किसी आर्डर को तीन कर्मचारियों की आपस में मारपीट, मारपीट इतना ज्यादा बढ़ गया की एक गुट बहार से लड़कों को जमकर मारपीट की। यह गुरुवार रात लगभग डॉ बजे की बताई गई है, इस मामले में थाना सेक्टर -8 में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा कर, पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है। यह झगड़े की कार्रवाई थाना सेक्टर -8 के अंतर्गत सेक्टर -11 पुलिस चौकी टीम ने की है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-11 में मनोज निवासी मोहना, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 26 जून की रात को करीब 2 बजे जब वह फ्लिपकार्ट स्टोर सेक्टर-10 पर काम कर रहा था तभी स्टोर में काम करने वाले तीन लड़के किसी ऑर्डर की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए उसके पास आये और जब उसने बात की सफाई देनी चाही तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके कुछ देर बाद उन्होंने कुछ और लड़को को बुलाकर उसके साथ दोबारा मारपीट की। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अरबाज व तोरेज निवासी प्रेम नगर, सेक्टर-4, फरीदाबाद तथा शिवम निवासी सेक्टर-8, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की किसी ऑर्डर को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद इन्होंने शिकायतकर्ता को पीटा और अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ दोबारा मारपीट की। आरोपितों को अदालत में पेश कर कार्रवाई की गई।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ के बाद मिर्च झोंककर लूट करने वाला शातिर बदमाश गोली लगने घायल,गिरफ्तार

Ajit Sinha

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पंचकूला के क्लब संचालकों के साथ की अहम बैठक, समय सीमा, साउंड लिमिट व हुक्का सेवन पर दिए सख्त निर्देश

Ajit Sinha

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी – कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना ही काम करने नीयत है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x