Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा, एक भी महिला अपराध की दुनिया में ना जाए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज भोंडसी स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया और वहां रह रही महिला कैदियों की स्थिति के बारे में जेल अधिकारियों से बातचीत की। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए पाया कि लिव-इन रिलेशनशिप की वजह से कुछ महिलाएं समाज में आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो जाती हैं, जो कि सही नहीं है है। करीब ढाई साल पहले बच्चे चुराने के अपराध में कुछ महिलाएं गिरफ्तार करवाने में महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया की अहम भूमिका रही थी। इन महिला बंदियों को देख कर रेनू भाटिया ने कहा कि महिला ही किसी घर के चिराग को उठा ले जाएं, इस से बढ़कर संवेदनहीनता और क्या होगी। उन्होंने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि नशीले पदार्थों को बेचना भी कुछ महिलाओं का पेशा होता जा रहा है। किसी भी महिला को अपराधी नहीं, अपितु अपने घर की स्वामिनी बनना चाहिए।जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने जेल परिसर में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस समय जेल में 164 महिला कैदी हैं। इन सभी की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है और पौष्टिक आहार दिया जाता है। महिला बंदियों से बुनाई-कढाई, पापड़, अचार बनाने आदि रचनात्मक कार्य करवाए जाते हैं। जेल में महिला बंदियों को जीवन सुधार के लिए प्रेरक उद्बोधन सुनवाए जाते हैं।

Related posts

दोस्त का उसके प्रेमिका से विवाद था, इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिल कर 4 लोगों को चाकुओं से गोद डाला, एक मौत -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सेक्टर-10 से एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, उसमें 11 लाख 23 हजार 800 रुपये थे।

Ajit Sinha

चलती गाडी की छत पर बैठकर बियर पीने व खिड़की खोलकर बाहर निकलने वाले 3 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x