Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

7 विदेशी नागरिकों सहित कुल 8 आरोपित 1 करोड़ रुपयों की कीमत के मादक पदार्थो सहित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अपराध शाखा सेक्टर 43 , गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को 7 विदेशी नागरिकों सहित 8 लोगों को लगभग एक करोड़ रूपए के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किए है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम सुल्फा, 904  ग्राम कोकीन,2 किलो 34 ग्राम कच्चा कोकीन पदार्थ, 3 इलेक्ट्रॉनिक्स स्केलस, 42 मोबाइल फोन, 8 पैकिंग पैकेट, 6 बंडल सेल टेप, नाइजीरियन नागरिक पासपोर्ट, 7 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की है। इन सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सदर गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 

अपराध शाखा , सेक्टर-43 गुरुग्राम इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  गत 16 जून  2025 को उनकीटीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई सेक्टर-39, गुरुग्राम से एक व्यक्ति बिमल पहाड़ी निवासी पोखरा नेपाल को 1 किलो 60 ग्राम अवैध सुल्फा व 116 ग्राम अवैध कोकीन सहित काबू किया था। आरोपित  के कब्जा से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने पर आरोपित के  खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज  किया गया। गत 17 जून 2025 को आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपित विमल को न्यायालय में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उनका कहना है कि उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपित विमल पहाड़ी उपरोक्त से की गई पुलिस पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपित को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाली 1 महिला व 6 विदेशी नागरिकों सहित कुल 7 आरोपितों को गत 18/19 जून 2025 को दिल्ली से  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 1. लाल कोठारी निवासी ट्रिब्यूनल दक्षिण बी. आइजोल (मिजोरम), 2. UGOCHUKMV JOHN alias DAVID निवासी OBINNA ANAMBAA NIGERIA, 3. NNAJIOFOR PETER NMAEMEKA निवासी VILL NKAMU STATE ENUGO, 4.HENRY, ONUCHUKWU निवासी  VILL EKWE STATE IMO NIGERIA, 5. OJUKWA IFENYA निवासी  VILL AWAYU STATE ENUGU, NIGERIA, 6. FRIDAY TOBIAS CHIKWU निवासी  VILLAGE AWAYU STATE ENUGU NIGERIA व 7. OKOLIE ROMANUS निवासी VILL AWGU STATE ENUGU NIGERIA के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.06.2025 को  2 आरोपितों को लाल कोठारी व UGOCHI KMV JOHN alias DAVID  उपरोक्त को दिल्ली से काबू करके अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा आरोपित  UGOCHUKMV JOHN alias DAVID से पूछताछ के आधार पर दिनांक 19.06.2025 को जिस व्यक्ति से ये मादक पदार्थ, खरीदते थे उस स्थान (राम कॉलोनी) पर रेड करके अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले उपरोक्त 5 आरोपितों (1. NNAJIOFOR PETER NMAEMEKA, 2. HENRY ONUCHUKWU, 3. OJUKWA IFENYA, 4. FRIDAY TOBIAS CHIKWU, 5. OKOLIE ROMANUS) को 788 ग्राम कोकीन, 2 किलो 34 ग्राम कच्चा कोकीन पदार्थ, 03 इलेक्ट्रॉनिक स्केलस, 42 मोबाईल फोन, 8 पैकिंग पैकेट,  6 बंडल सेल टेप, नाइजीरियन नागरिक पासपोर्ट, 7 हजार 500 रुपए नगदी सहित  गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि उपरोक्त विदेशी नागरिकों में से OKOLIE ROMANUS के अतिरिक्त किसी भी आरोपितों द्वारा भारत मे रहने सम्बन्धित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मुकदमा में  विदेशी अधिनियम की सम्बन्धित धाराएं भी ईजाद (जोड़ी) की गई।आरोपितों  के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित  UGOCHUKMV JOHN alias DAVID पर अवैध मादक पदार्थ बेचने के  एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मुकदमा  दिल्ली में अंकित हैं व आरोपित  HENRY ONUCHUKWU पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मुकदमा ग हिमाचल-प्रदेश में अंकित है।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों  के कब्जा से कुल  1 किलो 60 ग्राम सुल्फा, 904  ग्राम कोकीन, 2 किलो 34 ग्राम कच्चा कोकीन पदार्थ, 3 इलेक्ट्रॉनिक्स स्केलस, 42 मोबाइल फोन, 8 पैकिंग पैकेट,  6 बंडल सेल टेप, नाइजीरियन नागरिक पासपोर्ट, 7 हजार 500 रुपयों की नगदी बरामद की गई है। बरामद किए गए इन मादक पदार्थो की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए है।पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपित  विमल पहाड़ी को छोड़कर उपरोक्त सभी आरोपितों को आज शुक्रवार को न्यायालय के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुकदमा का अनुसन्धान जारी है।

Related posts

पत्रकार योगेश गौतम के साथ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज, मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

चार विदेशी लड़कियों को रात के वक़्त बीच सड़क पर शोर शराबा, झगड़ा व इंडिया में अवैध रूप से रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x