Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वन विभाग की टीम ने अब तक तोड़े कुल 54 फार्म हाउसों को, आज तोड़े कुल 8 फार्म हाउसों को, आगे तोड़फोड़ जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वन विभाग और नगर निगम फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज मंगलवार को भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कुल आठ फार्म हाउसों को 13 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया। अब वन विभाग और फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने लगभग 54 फार्म हाउस और बैंकेट हॉल पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है।

खबर के मुताबिक वन विभाग ने आज कुल 8 फार्म हाउसों को मलबे में तब्दील किए है , इसमें कल सोमवार को आधे -अधूरे टूटे हुए फार्म हाउसों को पूरी तरह से तोडा गया है। इसमें एक हरियाणा के पूर्व मंत्री का फार्म हाउस भी शामिल है। आज जो फार्म हाउस तोड़े गए है इनके नाम राज विला फार्म हाउस, आनंद फार्म हाउस ,मंगलमय फार्म हाउस, आईजी फार्म हाउस, संदीप चपराना फार्म हाउस , सूर्या फार्म हाउस व सन विलेज फार्म हाउस है , यह सभी के सभी फार्म हाउस मेवला महाराजपुर के आसपास में है। कल बुधवार को वन विभाग और फरीदाबाद नगर निगम की संयुक्त टीम की तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अन्नी हत्याकांड के 50 -50 हजार  के दो इनामी बदमाशों को पकड़ा 

Ajit Sinha

सीसीटीवी में कैद हुई बीच शहर में सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें. गंभीर हालत में दुकानदार अस्पताल में भर्ती ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन ने चलाया “ऑपरेशन आक्रमण”, किए 52 मुकदमें दर्ज , 87 आरोपितों को किए गिरफ्तार । 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x