Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा को पानी दो, परंतु पानी कौन रोक रहा है और पानी चोर कौन है-विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रममंत्री अनिल विज ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार पर ब्यानी हमला करते हुए सवाल खड़ा किया कि ‘‘हमारा एसवाईएल का पानी किसने रोका हुआ है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आ गए, कि हरियाणा को पानी दो, परंतु पानी कौन रोक रहा है और पानी चोर कौन है। हमारे खेत प्यासे हैं जबकि पूरा पानी बहकर पाकिस्तान जा रहा हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पंजाब की आप पार्टी पंजाब में अपनी राजनीति कर रही हैं लेकिन राजनीति भी सीमा के अंदर रहकर करनी चाहिए।

विज आज पानीपत में मीडिया कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे के दौरान पानी चोर कहा गया और काले झंडे दिखाए गए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थें। विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को भारत ने रद्द कर दिया और यह पानी हमारे प्यासे खेतों मिलें, इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन पंजाब की आप पार्टी की सरकार एसवाईएल का पानी पाकिस्तान की तरफ बहा रही हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का हादसा बहुत दुखद है। हमारे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री इस हादसे में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ अपनी बात कह रहे हैं लेकिन इस हादसे की जांच होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक-बाक्स भी मिल गया है और यह ब्लैक-बाक्स चार हजार डिग्री सेंटीग्रेड तापमान सहन करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि ब्लैक-बाक्स की डिकोडिंग होगी और हर चीज साफ हो जाएगी।
काग्रेसी अपने संगठन को बनाने के लिए जोर-शोर के साथ लगे हुए है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘मैं तो इस बात को लेकर खुश हूं और खुश होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र पक्ष और विपक्ष दोनों से चलता है और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए दोनों का ही दायित्व हैं। इसलिए कांग्रेस अपना संगठन बनाएं, मुझे कोई एतराज नहीं है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान में कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार चीजों को ठीक भी कर रही है।

Related posts

आपकी दुआओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिंदा हूं – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

पिंजौर में 100 एकड़ में जल्द बनेगी फिल्म सिटी –नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा में सितंबर में निरंतर बारिश के कारण धान की खरीद 1 अक्टूबर से होगी शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x