Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:वीर साहिबज़ादों का सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहीदों और वीरों का सम्मान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों का सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि भारत का इतिहास शूरवीरों और बलिदानियों की गाथा से भरा हुआ है। सिख धर्म के 10वें गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान दुनिया में अपने आप में वीरता का अनुपम और उत्कृष्ट बलिदान हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली गुरुवार को देश और धर्म पर कुर्बान होने वाले साहिबजादों की याद में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीर साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर साहिबजादों की शहादत को समर्पित पुस्तक का विमोचन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि आज के शुभ अवसर पर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का संकल्प लें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी सी आयु में धर्म और सत्य के लिए जो साहस दिखाया वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। श्री बड़ौली ने कहा कि छोटी सी आयु में जिस प्रकार से वीर बालक अपने सिद्धांतों पर अड़िग रहे यह बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महापुरूषों ने देश और परम्पराओं के लिए बलिदान दिया है, इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके बलिदान को याद रखें और आने वाली पीढ़ी को भी बताएं। उन्होंने कहा कि जो कौम शहीदों को याद नहीं रखती है वह देश तरक्की नहीं कर सकता। देश की तरक्की तभी होगी जब हम अपने बलिदानियों और महापुरूषों के त्याग और बलिदान को याद रखेंगे।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उनकी विरासत का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भारत की गौरवशाली गाथा से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यभार संभालते ही जन-जन की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरे मन और भावना से परम्पराओं का निवर्हन करते हुए जनहित में काम कर रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाबी सिंगर व अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौत के पीछे साजिश का शक ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर सरकार का नैतिक दायित्व : दीपक बावरिया

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आधारित ‘गुरुग्राम रन’ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x