Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी ने सेक्टर -29 सामुदायिक भवन के नवीनकरण के कार्यों का विधिवत रूप से किया शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद; विकास का पहिया यू ही निरंतर चलता रहेगा और भारतीय जनता पार्टी अपने सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरा करेगी यह उदगार फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर एवं जिला महामंत्री भाजपा देवेन्द्र चौधरी ने सैक्टर 29 में सामुदायिक भवन के नवीनकरण के कार्य का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहे। इस नवीनीकरण कार्य में लगभग 95 लाख रूपये की लागत जिससेे नया पार्टी हॉल, युवतियों के लिए डै्रसिंग रूम, लेडिज एण्ड जेंटस टॉयलेट, नई किचन व बाउंड्रीवॉल का रिपेयर का काम कराया जायेगा। श्री चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में विकास की कोई कमी नहीं है। हर वर्ग आज भाजपा की नीतियों व योजनाओं में आस्था जताते हुए उसका लाभ उठा रहा है और जनता खुश है।

देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षो में भाजपा के कार्यकाल में भरपूर चहुमुखी विकास कार्यो के साथ साथ हर जगह पक्की व सुंदर सडको भी जाल बिछाया गया है जिससे यातायात व्यवस्था सहित आवागमन में भी लोगों का लाभ मिला है। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि आगामी मार्च तक सभी विधानसभा के पार्को का नवीनकरण व सौंदर्यी करण किया जायेगा। क्षेत्र के सभी सामुदायिक भवनों जो काफी वर्षो से खस्ता हालत में है जिनकी जनता को काफी जरूरत है सभी का नवीनकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य व मकसद है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल नागर, सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी पी.एल.दुआ, प्रकाश सेतिया, नारायण सिंह, गुलशन शर्मा, पी एन शर्मा, बेनी राम, यू के आनंद, मोहन सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, टी सी सागर,  जगजीत सिंह, बलराज गुप्ता, एस सी गोयल, निशा खान, चित्रा शर्मा, पार्वती, राजेश कंठ, परवीन भारद्वाज, सतीश शर्मा, परवीन शर्मा, देवेन्द्र गोयल, धर्म राव, जोनेश्वर आरोडा, सी एल मोंंगा, सुबोध नागर सहित अन्य सेक्टरवासी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : दहेज़ में एक करोड़ नगद, जगुआर कार : दुल्हन शादी के जोड़े में सजी रह गई, लोग बारातियों का इंतजार करते रह गए,बारात आई नहीं।

Ajit Sinha

पलवल के हथीन क्षेत्र में 11 कंटेनमेंट, बाकी के पांच गांव बफर जोन घोषित: डीसी नरेश नरवाल 

Ajit Sinha

भाजपा सरकार लोगो को मूलभूत जनसुविधाएं देने मे नाकाम,मटका फोड़ प्रदर्शन किया: आनन्द कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x