Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली -एनसीआर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत आठ गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की थाना 113 पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए, फ्यूटेक गेटवे प्लॉट नंबर-10, टावर ए-2, सेक्टर 75 नोएडा से मास्टर माइंड समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, एक टेबलेट, 1 रजिस्टर, 28 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 2 बैंक चेक बुक, 25 मोबाइल सिम, 1 वाईफाई राऊटर बरामद किया गया। ये गिरोह आईपीएल व अन्य क्रिकेट प्रारूपों में MEGAINPLAY.IN वेबसाइट के सट्‌टा खिलवाता था.  
 
पुलिस की गिरफ्त में खडा अशोक गैंग का मास्टर माइंड है, सचिन पाल, सोनू कुमार मुखिया, प्रवीण कटिहार, अमित कुमार, विष्णु राठौड़, सरोज कुमार, शिवम कटिहार गैंग के सदस्य.डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि ये गैंग आईपीएल अन्य क्रिकेट प्रारूपों मैचों के दौरान सक्रिय हो जाता था और MEGAIN PLAY.IN वेबसाइट के माध्यम से सट्‌टा खिलवाता था. MEGAINPLAY.IN पर लॉगिन करते ही एक ओटीपी जनरेट होता है। जिसके बाद लोगों को अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड तैयार करना होता है। जब भी कोई खेल होता है उस दिन ये लॉगिन किया जाता है। एक बार में 100 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक लगाया जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि एक बार रिचार्ज होने पर जिसने पैसे का रिचार्ज कराते है, वेबसाइट मालिक द्वारा रुपए के बदले पाइंट दिया जाता है। जिसको खेल में लगाकर सट्‌टेबाजी खिलवाते है। एक बार 100 रुपए लगाकर जीतने पर 200 रुपए और हारने पर पूरे 100 रुपए की नुकसान होता है। पैसा जीतने पर पाइंट को रिडीम किया जा सकता है और अकाउंट में पैसा ट्रांसफर भी किया जाता था.  डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि। इनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। इसमें जमा राशि को फ्रीज भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनके एक बैंक खाते पर चार साइबर मामले भी हे। जिसमें एक मामला नोएडा , केरल, गुजरात और तेलंगाना में दर्ज है।ऐप का  ओनरशिप अभी इसका आइडेंटिफाई नहीं हुआ है। उसमें हम लोग सर्च कर रहे हैं। हमारी टेक्निकल टीम है जो सर्विलांस टीम है उसको सर्च कर रही है क्योंकि यह बहुत ही स्पेसिफिक ऐप इन लोगों ने डेवलप किए हैं और इसको क्रॅक करना थोड़ा सख्त काम है.

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज एक व्यापारी से 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले शख्स को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणाः पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत ड्रग पेडलर को नजरबंद करने के आदेश जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्रकार अनिल राठी के पिता अतर सिंह राठी की हत्या के मामले में छोटे भाई के ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x