Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मारपीट और थार कार से जानबूझकर जान से मारने की नियत से टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 53 में युवकों के साथ मारपीट और जानबूझकर थार कार चढ़ाने के मामले में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने फरार चल रहे आकाश अवाना, अमन अवाना , गौरव चौहान और कुणाल चौहान को गिरफ्तार किया है। और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में वायरल विडियो के आधार पर धारा 109 बीएनएस की वृद्धि की गई है । पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को पहले ही बरामद कर लिया था।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार  अमन अवाना और आकाश अवाना ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोगों की इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर सुमित और सौरभ से कहासुनी हो गई थी । उसी दिन हम लोगो ने सुमित और सौरभ को अपने ऑफिस के पास बुलाया वहाँ पर हम लोगो के बीच वाद- विवाद ज्यादा बढ़ गया और हम लोगों ने सौरभ और सुमित के साथ मारपीट कर दी। सुमित शुक्ला एडिशनल डीसीपी नोएडा को सुने वीडियो में। 
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-53 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट करने पर युवकों के साथ हुई मारपीट और जानबूझकर थार कार चढ़ाने के मामले एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जानलेवा हमला करने की धारा जोड़ी गई है और घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को बरामद किया है, पुलिस ने आरोपितों  की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन नोएडा -एनसीआर मे आरोपितों  की तलाश कर रही है। मारपीट और जानबूझकर थार गाड़ी चढ़ाने के मामले एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें देखा जा  सकता है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा युवक सौरव और सुमित नाम के  युवक के साथ मारपीट कर रहे और जब सौरव इन लोगो से बच कर निकलने की कोशिश कर रहा था तभी जानबूझकर थार कार से टक्कर मार दी जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरव सड़क से उछलकर सीधे नाले में जा गिरा। हादसे में घायल सौरभ की हालात अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी  को जब्त कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जानलेवा हमला करने की धारा जोड़ी गई. पुलिस की पांच टीमें आरोपितों  आकाश, गौरव, कुणाल, अमन और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा -एनसीआर में की छापेमारी कर रही है. थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के मध्य झगड़ा व मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। घटना के संबंध में थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारियों से छुपाना तथा घटना से संबंधित आरोपितों  की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास न करना। और अपने कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने पर  पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सेक्टर-24 निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला व चौकी प्रभारी गिझोड़ उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जाँच हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

Related posts

पंचकूला में सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों  को रोक कर लूट करने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को  मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।   

Ajit Sinha

दो चोरों को अरेस्ट कर चोरी की 62 महंगी साइकिलों को पुलिस ने किया बरामद-वीडियो देखे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x