Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

निजी यूनिवर्सिटी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे ,दो स्टंट बाज पकड़े गए -वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
रात को एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1, के पास फॉर्च्यूनर में सवार दो लोगों के द्वारा खतरनाक तरीके से गाड़ी से स्टंट किए जाने से लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड रहा था एवं यातायात भी बाधित हो रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद थाना 126 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया की वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए वायरल वीड़ियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर निजी यूनिवर्सिटी के गेट नं.-1 के पास वायरल वाड़ियों में दिख रही कार फॉर्च्यूनर को चिन्हित करते हुए दोनो लोगों दिवाकर शर्मा पुत्र विष्णु और संजय कुमार सिंह पुत्र सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी फॉर्च्यूनर को सीज किया गया है।
सुमित शुक्ला एडीसीपी नोएडा को सुने वीडियो में।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने आज मेट्रो हॉस्पिटल वायरल वीडियो के मामले में तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की अहम गुरुग्राम में बैठक हुई आयोजित, डीजीपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुख रहे मौजूद

Ajit Sinha

फ़ैक्ट्री मालिक को गमछा से गला घोंट कर, सिर में गहरी चोट मार लूटने वाले फैक्ट्री के एक नौकर सहित 4 डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x