Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज पटवारी परमजीत को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने आज सोमवार परमजीत कुमार, पटवारी सर्कल गांव सलारपुर, रंगड़ी खेड़ा, शहीदांवाली, रामनगरियां नटार, जिला सिरसा को शिकायतकर्ता से 2000/-रूपये (दो हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया गया। शिकायतकर्ता ने एसीबी हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गाँव शहीदावाली जिला सिरसा का रहने वाला है उसके पिता के नाम एक प्लॉट गाँव शहीदावाली जिला सिरसा में है उसके पिता का देहान्त होने उपरान्त प्लॉट का इन्तकाल अपने व अपने भाई/बहनों के नाम करवाने के लिए वह आरोपित परमजीत कुमार, पटवारी सर्कल गांव शहीदांवाली से मिला तो उसने बताया कि आपके तीन इंतकाल करने होंगे और मैं एक इन्तकाल करने के 2000/- रूपए लेता हूँ। इस पर उसने कहा थोड़ा कम करलो। आरोपित परमजीत पटवारी ने कहा कि 1,000/-रूपये कम कर देता हूँ,

आप 5,000/- रुपये दे देना। आरोपित परमजीत कुमार, पटवारी द्वारा उससे 2000/- रुपये ले लिए । जब वह दूसरे इन्तकाल की कॉपी लेने के लिए परमजीत पटवारी के पास गया तो उसने कहा कि 3,000/- रुपये मुझे दे दो और उसने उससे 1,000/- ले लिए । अब परमजीत कुमार, पटवारी द्वारा उससे उसके नाम इन्तकाल करने की एवज में 2,000/-रूपये बतौर रिश्वत की माँग की जा रही है। उपरोक्त शिकायत पर एसीबी हिसार द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित परमजीत कुमार पटवारी सर्कल गांव सलारपुर, रंगड़ी खेड़ा, शहीदांवाली, रामनगरियां नटार, जिला सिरसा को शिकायतकर्ता से 2000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए पटवार भवन, सिरसा से रंगे हाथो गिरफतार किया गया। आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 18 दिनांक 2.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया।

Related posts

युवा क्रिकेटरों से रणजी ट्रॉफी और टूर्नामेंट खिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में दो कोच अरेस्ट।

Ajit Sinha

8 जून को जींद में आप की तिरंगा यात्रा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान करेंगे शिरकत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली तीन बहने, पुलिस थाना सेक्टर 58 की बदौलत सकुशल पहुंची घर,किया धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x