Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार की टीम ने आज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित तरुण भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने  आज बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  सत्यजीत पुत्र शमशेर निवासी  गाँव बरसाना, जिला चरखी दादरी (प्राईवेट व्यक्ति) की संलिप्तता बारे पूर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त गिरफ्तार किया गया। आरोपित  को कल गुरुवार को न्यायालय, चरखी दादरी में पेश किया जाएगा।शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को शिकायत दी कि आरोपितों द्वारा आपस में मिलीभगत करके शिकायत कर्ता की गांव रानिला तहसील व जिला चरखी दादरी में स्थित खल व बिनोलों की दुकान को सील व बन्द करने का भय दिखाकर दुकान को सील/बंद न करने की एवज में आरोपितों अभिमन्यू (प्राईवेट व्यक्ति), तरूण भारद्वाज औषधि नियन्त्रण अधिकारी (ड्रग कंट्रोल ऑफिसर) कार्यालय खाद एवं औषधि प्रशासन, चरखी दादरी तथा रोहित (प्राईवेट व्यक्ति) ने उससे 1,00,000/- रुपए की रिश्वत की मांग करके 70,000/- रूपये पहले रिश्वत के तौर पर ले लिए और अब बकाया 30,000/- रूपये की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी करनाल द्वारा कार्रवाई करते हुए गत 15.5.2025 को आरोपितों  अभिमन्यु (प्राइवेट व्यक्ति) व तरुण भारद्वाज औषधि नियन्त्रण अधिकारी (ड्रग कंट्रोल ऑफिसर) कार्यालय खाद एवं औषधि प्रशासन, चरखी दादरी को शिकायतकर्ता से 30,000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार व आरोपित तरूण भारद्वाज को उसके विरूद्ध रिश्वत प्रकरण में रिश्वत माँगने के तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपितों  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 16 दिनांक 15.5.2025 धारा 7, 7ए 13(1)बी सहपठित 13(2) पीसी एक्ट व 308;2द्धए 61;2द्ध बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार दर्ज किया गया था।

Related posts

ब्लू फिल्म, काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वालों ने पुलिस एआरवी -246 में मारी जोरदार टक्कर, पुलिस कर्मी से की मारपीट -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितिन अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 33 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने बिजली निगम पर लगाया 15,500 रुपये का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x