Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

बिना लाइसेंस के चल रहे दो वाटर पैकेजिंग प्लांट सील, बिल्सेरी और ब्लेसरी ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे साधारण पानी, पर्दाफाश। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए नामी ब्रैंड की बोतल का इस्तेमाल कर उसमे बोरवेल का साधारण पानी भरकर सप्लाई करने वाले पानी की पैकिंग करने वाले दो प्लांट पर खाद्य एवं सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग छापेमारी की और बिना लाइसेंस के चल रहे दोनों प्लांट  को बंद कराया गया है. खाद्य एवं सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ठंडे व पेय पदार्थों पर विशेष अभियान चला रही है.उसी दौरान बिना लाइसेंस के चल रहे पैकेज्ड पानी के प्लांट का इनपुट मिला था. जिसके कारण टीम ने ग्रेटर नोएडा के कासना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र पीने के पानी की पैकिंग करने वाले दो प्लांट पर छापेमारी की।

कासना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र पीने के पानी की पैकिंग करने वाले दो प्लांट पर जब छापा मारा गया,तो उस समय सप्लाई के लिए तैयार एक लीटर बिल्सेरी और ब्लेसरी ब्रांड के पैकिंग की पानी की 13,696 बोतलें  मिली, खाद्य एवं सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पानी के सैंपल लेकर बिना लाइसेंस के चल रहे दोनों प्लांट को बंद कराया। जिला खाद्य एवं सुरक्षा व औषधि अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि  दोनों प्लांट से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विभाग बिना लाइसेंस के प्लांट चलाने के मामले में एडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर दस-दस लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों प्लांट से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद और दिल्ली में पानी के बोतल की सप्लाई की जा रही थी।

Related posts

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने किया, अपने साथी के साथ मिल कर एक महीने तक किशोरी के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

’चल रहा है मेरा दिल’ कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह और जॉइंट कमिश्नर ने लोगों को किया जागरूक

Ajit Sinha

बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट अब लोगों को डराने लगी है, दो हादसों में लिफ्ट में फंसे 10 ,निकाला गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x