Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

चाइल्ड पीजीआई के टेक्नीशियन पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में जांच करवाने पहुंची 17 साल की किशोरी ने जांच करने वाले टेक्नीशियन पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया. सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर -20 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेक्नीशियन को हिरासत में लेकर थाने में ले आई। घटना रविवार की है जांच की बात कह कर पुलिस टेक्नीशियन को थाने में बैठा रखा है. इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल कर दिया. उनका कहना है कि टेक्नीशियन को जानबूझकर फंसाया जा रहा है, पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपित की हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य एविडेंस इकट्ठा किया जा रहे हैं इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चाइल्ड पीजीआई की टेक्नीशियन वारिश को हिरासत में लिए जाने के बाद अस्पताल के तकनीकी कर्मचारी और ढाई सौ के करीब नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गए हैं, वह अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे है। उनका कहना है कि पुलिस उनके साथी को ऑन ड्यूटी उठा कर ले गई है और कल रात से थाने पर बिठाया हुआ है, इसमें अस्पताल प्रशासन हमारी सपोर्ट नहीं कर रहा है. जबकि टेक्नीशियन 10 सालों से यहां काम कर रहा था उसके खिलाफ एक भी कंप्लेंट नहीं है, उसे झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है. टेक्नीशियन बारिश के साथ काम करने वाले टेक्निकल ऑफीसर हिमांशु पांडे का कहना है कि वारिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. हम 10 साल से एक साथ काम कर रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ है और पूरे अस्पताल में कोई भी नहीं कह सकता कि उसने ऐसा कुछ गलत किया होगा. हम चाहते हैं कि प्रशासन हमारा साथ दे पुलिस उसे ऑन ड्यूटी लेकर गई थी उसे वापस लेकर आए.

Related posts

19 कुख्यात गैंगस्टरों के ठिकानों पर अपराध शाखा व पुलिस की संयुक्त टीमों ने की एक साथ छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha

मनोज मंगारिया ने शार्प शूटरों को 15 लाख नगद व एक फ्लैट देने की लालच देकर मनोज भाटी की करवाई थी हत्या, दो और शूटर अरेस्ट  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x