Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा आबकारी विभाग को दो वर्षीय आबकारी नीति 2025-27 के पहले चरण में मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा प्रदेश के 8 जिलों नामतः गुरुग्राम (पश्चिम),रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, सिरसा, नारनौल और मेवात – में 2025-27 की दो वर्षीय आबकारी नीति के तहत शराब के खुदरा ठेकों की नीलामी करवाई गई। बोलीदाताओं को 26 मई सुबह 9 बजे से लेकर 27 मई शाम 4 बजे तक ऑनलाइन बोलियां जमा करने का अवसर दिया गया था। प्राप्त बोलियों को संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा खोला गया।

आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण की नीलामी में विभाग को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। कुल 411 जोनों में से 283 जोन सफलतापूर्वक आबंटित किए गए, जो कुल का लगभग 70 प्रतिशत है। यह भागीदारी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सकारात्मक मानी जा रही है और राज्य की नई आबकारी नीति के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।उन्होंने बताया कि इन 283 जोनों से राज्य को लगभग 3400 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुई है, जो कि पिछले वर्ष के पहले चरण की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। शेष 128 जोनों की नीलामी जून के पहले सप्ताह में दोबारा की जाएगी।इसके अतिरिक्त, विभाग ने अगली नीलामी का कार्यक्रम भी घोषित किया है, जो सोनीपत, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों के लिए निर्धारित है। यह नीलामी 28 मई सुबह 9 बजे से शुरू होकर 29 मई शाम 4 बजे तक चलेगी।

Related posts

नवनियुक्त डीसी यशपाल यादव ने पदभार संभाला, मीडिया से हुए रूबरू,अगले 6 महीने में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी शुरू- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में अपनी ही एकेडमी की छात्रा के साथ मास्टर ने की जबरन छेड़छाड़-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x