Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नगर निगम , गुरुग्राम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,  गुरूग्राम द्वारा आज मंगलवार को गुरुग्राम नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप कुमार को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है व आरोपित  के विरूद्ध मुकदमा नंबर – 17 दिनांक 27.5.2025 धारा 7, पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गांव दौलताबाद में स्थित उसके गोदाम के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई न करने की एवज में उससे 1,00,000/- रूपए. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपित  संदीप कुमार पहले भी उससे 50,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत ले चुका है।एसीबी गुरुग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूप्ये) नकद रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  स्वतऩ्त्र गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। 

Related posts

हरियाणा पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने में आगे, 2021 की प्रथम तिमाही में 30 आरोपियों को कोर्ट से दिलवाई कठोर सजा

Ajit Sinha

फर्जी अंतरराष्ट्रीय ठगी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: कनाडा नागरिकों से ठगी करने के जुर्म में 32 लोगों को गिरफ्तार  किए हैं। 

Ajit Sinha

सस्ते सोने और किटी स्कीम के नाम पर 10 परिवारों से 56 लाख की जालसाजी करने वाले 2 ज्वैलर यूपी-दिल्ली से पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x