Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए की थी हर्ष हवाई फायरिंग, थाना धौज की टीम ने दोनों सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए अपने भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने के एक  सनसनीखेज मामले में थाना धौज की पुलिस टीम ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आज लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेकर , दोनों आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जिला अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से अदालत ने दोनों आरोपित सगे भाइयों को नीमका  जेल भेज दिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अब्दुल समद एडवोकेट गांव मदलपुर ने अपनी दरखास्त में आरोप लगाया कि हन्नान निवासी गांव मादलपुर ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए हर्ष फायरिंग की और उसको इंस्टाग्राम पर अपडेट कर दिया। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना धौज की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित  हन्नान व उसके भाई मोहम्मद हाशिम निवासी मादलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। हन्नान ने पूछताछ में बताया कि उसने हवा बाजी के चक्कर में अपने भाई की लाइसेंस रिवाल्वर लेकर हवाई फायर करने की रील बनवाई तथा इंस्टाग्राम पर डाल दिया। आरोपित हन्नान खेती बाड़ी का काम करता है वहीं उसका भाई स्टील का काम करता है। लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद में पहले घोषित 151 कंटेनमेंट जोन के अलावा 44 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं, डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल करने के बाद स्टोर रूम में छुपा बैठा था कातिल पति-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x