Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यूपी एसटीएफ ने मुंबई के दो सुपारी किलर ग्रेटर नोएडा दबोचे, 5 लाख की सुपारी के लेकर मुंबई में एक महिला की हत्या की थी.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को थाना सूरजपुर के घंटा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने यह गिरफ्तारी नवी मुंबई के थाना एनआरआई सागरी में किए गए हत्या के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस के अनुरोध पर किया है। यह हत्या 18 मई 5 लाख की सुपारी लेकर दोनों आरोपियों ने अंजाम दिया था। थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब नवी मुंबई पुलिस द्वारा अपराधियों को ट्रांसिट डिमांड पर मुंबई ले जा रही है।

यूपी एसटीएफ के गिरफ्त में खड़े सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई गए थे, लेकिन इसी दौरान 5 लाख की सुपारी लेकर एक महिला की हत्या कर डाली। एसटीएफ के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसे मॉडलिंग का शौक था जिसके चलते उसने अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ 2022 में मुंबई आ गया था. इसी दौरान सुखप्रीत की मुलाकात नवी मुंबई में सैलून चलाने वाली गाजियाबाद निवासी महिला से हुई, महिला के कहने पर सुखप्रीत सिंह ने एक अन्य महिला के हत्या की योजना बनाई, इस सारे षड्यंत्र में सुखप्रीत ने अपने मामा के लड़के गुरप्रीत भी शामिल था, जिसके साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में नवी मुंबई के थाना एनआरआई सागरी में  हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और वांछित अभियुक्त सुखप्रीत और गुरप्रीत की तलाश की जा रही थी.  इस संबंध में मुंबई पुलिस ने नोएडा एसटीएफ से सहयोग मांगा था. राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित गई और साक्ष्य संकलन के दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों को नोएडा के सूरजपुर स्थित घंटा चौक से गिरफ्तार किया गया है। एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है, कि हत्या की सुपारी मृतका के पति किशोर सिंह द्वारा दी गई थी और हत्या करने से पहले सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगा कर हत्या स्थल की रेकी की थी.  जिसके बाद  18 मई  की रात्रि को सड़क पर जाते समय किशोर सिंह की पत्नी की गला काटकर निर्मम  हत्या कर दी थी.  थाना सूरजपुर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर ट्रांजिट रिमांड पर नवी मुंबई पुलिस को आरोपियों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है

Related posts

गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड स्थित एक मन्नत पार्क से रेब पार्टी में झूम रहे 50 लड़के -लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha

प्रदेश का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग पार्क ग्रेटर नोएडा में बनेगा फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का काम 15 अगस्त से शुरू

Ajit Sinha

उपलब्धिः सीसीटीएनएस क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस रही अव्वल, प्रथम रैंक से सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x