Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

फर्रुखनगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया नेतृत्व

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सम्पन्न ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता और सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से शनिवार को फर्रुखनगर कस्बे में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। अनाज मंडी से आरंभ होकर ऐतिहासिक शीशमहल तक निकाली गई इस यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी भी मौजूद रहे।

यात्रा में सहभागी बने नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल हमारी सेना की रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में हमारे संकल्प को भी दर्शाता है। हमें गर्व है कि हमारे वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं ने जिस सटीकता से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और दुश्मन की हमले की कोशिशों को हवा में ही समाप्त कर दिया, वह हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र की मजबूती व भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने का परिचायक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने अब स्पष्ट संदेश दे दिया है कि किसी भी आतंकी हरकत का जवाब अब केवल बातों से नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई से दिया जाएगा। यदि कोई भी शक्ति भारत के विरुद्ध दुस्साहस करती है, तो उसे कई गुना प्रतिघात झेलना पड़ेगा।राव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है।  भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया है। यात्रा का समापन शीश महल परिसर में राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related posts

बिग ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने अचानक रात को गुरुग्राम के सेक्टर- 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में मारा छापा।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत बैठक आयोजित करने की तैयारियां शुरू।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से लगी रोक। ,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x