Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ :सभी प्रकार की परेशानियों से निजात पाने व भाईचारा कायम रखने का सशक्त माध्यम हैं लोक अदालत :जज धर्मपाल

विनीत पंसारी  की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: लोक अदालत सभी प्रकार की परेशानियों से निजात पाने एवं आपसी एकता व भाईचारा कायम रखने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत में दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रख कर ही फैसले दिए जाते हैं इसलिए समय-समय पर आयोजित होने वाली लोक अदालतों का लोगों को हर हाल में फायदा उठा लेना चाहिए।उक्त विचार न्यायालय महेन्द्रगढ़ में सिविल जज धर्मपाल ने शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लोगों के केसों की सुनवाई एवं निपटारा करने उपरांत लोक अदालतों का महत्व बताते हुए व्यक्त किए।

आयोजत राष्ट्रीय लोक अदालत में 128 केस प्रस्तुत किए गए जिसमें 28 पैंडिंग केस व 90 प्री-लिटिगेशन केस शामिल हैं। जिनमें से 13 केसों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया जिनमें प्री-लिटिगेशन में बैंक रिकवरी के 6 केस, पैंडिंग केसों में बैंक रिकवरी का एक, वैवाहिक मामला एक, समरी केस के 3 मामले व सिविल केसों के दो मामले शामिल हैं। विभिन्न मामलों में कुल 1225700 रूपये की राशि सैटलमेंट की गई। इस  अवसर पर जज धर्मपाल ने लोक अदालत में प्रस्तुत केसों की सुनवाई करते हुए कहा कि लोगों को कोर्टों के चक्कर काटने से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों से मौके पर ही छुटकारा पाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए लोक अदालत सशक्त माध्यम है। न्यायालय में समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है जिनका लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में निपटाए जाने वाले केसों में किसी भी पक्ष की जीत या हार नहीं होती क्योंकि दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही आपसी सहमति से मामलों का निराकरण किया जाता है जिससे लोगों में आपसी भाईचारा भी कायम रहता है।

Related posts

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी में आज संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा ने ‘लॉजिस्टिक्स एज एक्त्रोस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस-2021)’ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x