Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, बदला लेने की नियत से पवन जाट की हत्या करने के फ़िराक में थे, पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम व बदमाशों के बीच हुई एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को इलाज के लिए नागरिक बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया जहां से तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल , दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस व मौके से 9 खाली खोल बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के नाम सुनील उर्फ़ सीटू, गोलू व जोगिंदर उर्फ़ शूटर हैं। यह तीनों आरोपित ढेड़ साल पूर्व हुए एक झगड़े का बदला पवन जाट की हत्या करके लेने के फिराक में थे।

एसीपी बल्लभगढ़ महेश सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 अप्रैल को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गश्त पर थी, जिनको गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील उर्फ़ सीटू,गोलू व जोगिंदर उर्फ़ शूटर अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर- 63 मौजूद है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौका पर पहुंची और अपराधियों को सरेंडर करने बारे कहा, परंतु अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग करते हुए उनको चेतावनी दी परंतु अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की तथा इस जवाबी कार्रवाई में आरोपित सुनील उर्फ़ सीटू, गोलू व जोगिंदर उर्फ़ शूटर के पैर में गोली लगी। जिनको काबू करके जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल, फरीदाबाद में भिजवाकर इलाज कराया गया। मौका पर आरोपितों से एक पिस्टल 32 व दो देसी कट्टा तथा तीन कारतूस बरामद हुए। घटनास्थल पर आरोपितों द्वारा चलाई गई गोली के 9 खोल बरामद हुए हैं।एसीपी का कहना है कि तीनों आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले पवन जाट निवासी आदर्श नगर ने सुनील उर्फ़ सीटू के साथ झगड़ा किया था, जिसमें सुनील उर्फ़ सीटू को चोटें आई थी। इसी का बदला लेने के लिए तीनों पवन जाट की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने त्वरित से कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबे को नाकाम कर मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

Related posts

फुटपाथ पर सो रही एक नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गया , रेप के बाद हत्या कर दी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद, तुरंत धर दबोचा।

Ajit Sinha

100 से अधिक चोरी – डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर अपराधी पकड़ा गया-एडिशनल डीसीपी को सुने वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कैसे जरूरतमंद गरीबो को अपना आवास मुहैया करवाया जाए । मेयर सुमन बाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x