Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर और पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 83 लाख रुपए की ठगी करने वाला पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला साइबर थाना पुलिस के द्वारा डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर और पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 83 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत से एक आरोपित  को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपित  को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित  से पूछताछ की जाएगी अभी तक इस मामले में पांच आरोपितों  की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस का मानना है कि इस मामले में अन्य और आरोपितों  की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपितों  के द्वारा 83 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी और पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों  को पहले गिरफ्तार कर चुके हैं और अब पांचवें आरोपित  संदीप कुमार जो बागपत यूपी का रहने वाला है और आरोपित  को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपितों  की गिरफ्तारी हो चुकी है और इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों  से पूछताछ की जाएगी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल है उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों  के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति को कॉल किया गया और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पैसे ऐंठे थे। इस आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल पांच आरोपितों  की गिरफ्तारी हो चुकी है।गिरफ्तार किए गए युवक के खाते में फ्रॉड के दो लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे और उसके बाद यह पैसे आगे ट्रांसफर किए गए थे अब इस मामले को लेकर फ्रॉड किया हुआ पैसा किन-किन खातों में ट्रांसफर हुआ है वह जांच की जाएगी और कौन-कौन लोग शामिल है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा

Related posts

दो भाइयों ने मांस वाले चाकू से गोद कर इस लिए अजय की हत्या कर दी, कि उसने ब्याज के पैसे देने में असमर्थता जताई-पकड़े गए।

Ajit Sinha

नोएडा एसटीएफ और 1 लाख रूपए के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश विनोद गड़रिया हुआ ढेर।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, नारकोटिक्स सेल ने 500 किलोग्राम गांजा समेत एक शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x