Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता प्रदीप को 70000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक की टीम ने  आज बुधवार  को कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के), रोहतक को शिकायतकर्ता से 70,000/-रूपये (सत्तर हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए शीला बाई पास चौंक, रोहतक से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित कनिष्ठ अभियंता का नाम प्रदीप है। आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 12 दिनांक 23.4.2025 धारा 7, 7ए पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गांव खडवाली, जिला रोहतक में पुलिया बनाने का ठेका लगभग 3 लाख रूपये में लेकर कार्य को पूरा किया था। इस कार्य की पेमेंट के लिए कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) द्वारा बिल बनाकर डठ में इन्द्राज करना होता है। प्रदीप, जे.ई. लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के), रोहतक ने उसके द्वारा किए गए कार्य का बिल बनाने और डठ में इन्द्राज करने की एवज में उससे 1,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत की माँग की गई है।शिकायतकर्ता व आरोपित  प्रदीप, कनिष्ठ  अभियन्ता की आपस में 70,000/- रूपये में फाइनल होने पर आरोपित  प्रदीप, जे.ई. लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के), रोहतक को शीला बाई पास चौक रोहतक से 70,000/-रूपये (सत्तर हजार रूपये) नकद रिश्वत राशी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही स्वतऩ्त्र गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने चौकी में किया कन्या पूजन, बालिका रक्षा की शपथ ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक कांग्रेसी के मकान में छापेमारी कर 50 ऑक्सीजन सिलिंडर किए बरामद, अरेस्ट

Ajit Sinha

एटीएम मशीन के सर्वर में छेड़खानी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अरेस्ट,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x