Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

आबकारी एवं कराधान विभाग के ए.ई.टीओ कृष्ण वर्मा व उसका ड्राईवर को 15000 रिश्वत लेते हुए एसीबी , हिसार के हाथों पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एसीबी की हिसार टीम ने आज शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग, फतेहाबाद के ए. ई. टी.ओ को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम कृष्ण वर्मा है। आरोपित कृष्ण वर्मा व उसके चालक विनोद कुमार के विरूद्व मुकदमा न.14 , दिनांक 18.4. 2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी हिसार को दी गई अपनी शिकायत मे आरोप लगाया है कि उसके द्वारा शराब का ठेका लिया हुआ है। दिनांक 13.4.2025 को आरोपित कृष्ण कुमार, ए.ई.टी.ओ. आबकारी एंव कराधान विभाग, फतेहाबाद व उसका ड्राईवर विनोद उसके शराब के ठेका पर आए तथा ठेका पर उपस्थित सेलमैन राजीव उर्फ राजा से 2 बोतल व 6 पव्वा देशी शराब व सेल रजिस्टर अपने साथ उठा कर ले गए।

आज शुक्रवार को वह कृष्ण वर्मा, ए.ई.टी.ओ., आबकारी एंव कराधान विभाग, फतेहबाद से मिला तो उसके द्वारा उससे उसका सेल रजिस्टर लौटाने तथा उसके शराब ठेका परमिट में आगे कोई रूकावट न डालने की एवज में उससे 20,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशी की मांग की गई जब उसके द्वारा आरोपित को यह कहा गया कि उसके पास आज केवल 15,000/-रूपए का ही इन्तजाम हो पाएगा। इस पर आरोपित कृष्ण वर्मा उपरोक्त द्वारा उससे 15,000 /रूपए. नकद बतौर रिश्वत देने बारे सहमति दी गई। इसके अतिरिक्त इस मामले में आरोपित कृष्ण वर्मा उपरोक्त का चालक विनोद कुमार भी उससे 4,000/-रूपए . बतौर रिश्वत की अलग से मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपित कृष्ण वर्मा, ए.ई.टी. ओ, आबकारी एंव कराधान विभाग, फतेहबाद को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशी लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपित कृष्ण वर्मा उपरोक्त के चालक विनोद कुमार द्वारा शिकातयकर्ता से रिश्वत की मांग के सम्बन्ध में मुकदमा की तफतीश जारी है।

Related posts

नकली जिम ट्रेनर बन कर लड़कियों को फेसबुक पर अश्लील मैसेज और तस्बीर भेजने के आरोप में बीए के छात्र को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा में अल्पमत की सरकार, जो चल नहीं रेंग रही है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया तीज पर्व

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x