Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गौकशी करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगने घायल, एक फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दादरी कोतवाली पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश कर रही है. पुलिस की गोली से घायल बदमाश का नाम नाजिम पुत्र युनूस है, एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि, थाना दादरी पुलिस बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल को देख  रूकने का इशारा किया गया, वह रूकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो नई बस्ती उर्फ बैरंगपुर को जाने वाले रास्ते पर चिटहैरा शमशान के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में नाजिम पुत्र यूनुस पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एडिशनल डीसीपी बताया कि घायल बदमाश  गोकशी करने का अपराध लिप्त था, कब्जे से अवैध तमंचा,  कारतूस एक रस्सी,  इंजेक्शन, सिरिंज सैफ प्लस, सूई मोटी पशु वाली, लोहे का धारदार हथियार और चोरी की स्प्लेंडर बिना नम्बर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। और पकड़े गए  बदमाश आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ऋषि हत्या कांड में जो खुलासा किया हैं, वह संतोष जनक नहीं हैं, कुछ छुपा रही हैं।

Ajit Sinha

8 सेमी -ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स पकड़ा गया, गैंगेस्टर को सप्लाई देने आया था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओयो होटल में पलवल की नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x