Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

ऑनलाइन ऑर्डर देकर लाखों रूपये का माल हड़पकर धोखाधड़ी मामले में फरीदाबाद की महिला सहित दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:में एक कंपनी का मार्केटिंग विभाग का कर्मचारी बनकर ऑनलाइन ऑर्डर देकर लगभग 53 लाख रुपए के सामान कंपनी के नाम मंगा लिए, और कंपनी के बाहर के एक गोदाम में रखवा लिए , जब पैसे के लिए फोन किया तो अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इस संबंध में एक एफआईआर थाना गदपुरी , पलवल में दर्ज की गई थी। अब सीआईए पलवल की टीम ने फरीदाबाद से एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव ततारपुर स्थित सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि दिनांक  21 जनवरी 2024 को कंपनी के मार्केटिंग विभाग के प्रिया शर्मा नाम से एक मेल आया, जिसमें माल खरीदने के बारे में जानकारी ली। प्रिया शर्मा ने खुद को उत्तराखंड स्थित उधम सिंह नगर स्थित बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कर्मचारी बताया। दिनांक 24 जनवरी को प्रिया शर्मा द्वारा माल के ऑर्डर दिया गया। कंपनी में उक्त कंपनी का पैन कार्ड व जीएसटी के दस्तावेज देकर दिनांक  4 फरवरी को आरआर लॉजिस्टिक कंपनी के ट्रक में माल भेज दिया। ट्रक में कुल 3287808 रूपये का माल भेजा गया। इस दौरान खुद को बेल राइज कंपनी का परचेज हेड बताने वाला कुणाल शर्मा फोन पर उनके संपर्क में रहा। कुणाल शर्मा ने कंपनी से बाहर गोदाम में माल खाली करा लिया और ट्रक चालक को रसीद दे दी। उसके बाद दूसरा ऑर्डर भेजा गया। कंपनी ने पहले माल का चेक भेजने को  कहा तो चेक की फोटो भेज दिया। दिनांक 14 फरवरी को 2077952 रूपये का माल दोबारा भेज दिया गया। उसे भी कंपनी के बाहर ही खाली कराया गया। उसके बाद कुणाल शर्मा को दोनों डिलीवरी की पेमेंट करने के कहा, परंतु वह टालता रहा। दिनांक 19 फरवरी को उसका फोन बंद हो गया। कंपनी अधिकारियों ने ट्रक चालकों से पूछताछ की, तो उन्होंने कंपनी से बाहर माल खाली करने की जानकारी दी,जबकि उन्हें कंपनी में माल खाली करना चाहिए था। अधिकारियों ने बेलराइज कंपनी में जाकर जांच की तो पता चला कि कुणाल शर्मा व प्रिया शर्मा उनके कर्मचारी ही नहीं है। जिससे उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जिस पर कार्यवाही करते हुए सीआईए पलवल में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरपाल ने गत दिनांक 30 जनवरी 2025 को वारदात में शामिल गुरप्रीत उर्फ संटी निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर उस वारदात में प्रयुक्त कलर प्रिंटर,सीपीयू,एलईडी बरामद कर उसे जेल भेज दिया। उनका कहना है कि सीआईए पलवल  मामले में गठित विवेचना टीम ने अब वारदात में शामिल आरोपित अनूप उर्फ गगन निवासी एनआईटी फरीदाबाद तथा महिला आरोपित रणजीत कौर उर्फ रानो निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिन्हें गहन पूछताछ हेतु एवं माल बरामद करने हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

Related posts

हरियाणा पुलिस की नेक मुहिम से 10000 से अधिक घरों में लौटी मुस्कान-डीजीपी

Ajit Sinha

मुख्य अभियंताओं, एस ई, एक्सईएन , एसडीओ व जे ई को कारण वताओ नोटिस जारी, एसडीओ विनोद सस्पेंड

Ajit Sinha

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की धर्मपत्नी व पुत्रवधू ने संभाला चुनावी मोर्चा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x