Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव बड़खल में 60 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया शुभारंभ.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज वार्ड नंबर-18, गांव बड़खल में लगभग 60 लाख की लागत से गलियों में लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल और नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से गांव के बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद मेयर प्रवीण जोशी मौजूद रही।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के कार्यकाल में बड़खल गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के हर क्षेत्र में विकास साफ दिखाई दे। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन मिलकर गांव को आदर्श बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को हम सब मिलकर साकार करेंगे। गांव में सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिले और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे। उन्होंने सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि भारत सरकार की सभी योजनाएं देश के हर वर्ग के नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या क्षेत्र से हो, उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच यही है कि भारत के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के पहुँचे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 01 करोड़ 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ होगा, जो गांव के विकास में अहम योगदान देंगे।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने विशेष रूप से बड़खल गांव के निवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और जो भी मूलभूत परेशानियाँ हैं—जैसे सड़क, जल आपूर्ति , स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य—उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में चल रही योजनाओं की समीक्षा करें और उनका लाभ समय पर लोगों तक पहुँचाएं।नवनिर्वाचित महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी जीत जनता के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह बड़खल क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं और बड़खल के लोगों को मूलभूत परेशानियों से जल्द ही निजात दिलाने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल, सड़क, स्वच्छता, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और बड़खल में इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा है ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़खल क्षेत्र को एक विकसित और आदर्श क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Related posts

भारत की नंबर 1 मल्टी-ब्रांड प्रमाणित कार कंपनी, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड  ने  फरीदाबाद में पहले सुपरस्टोर का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कालोनी के दो बिल्डरों अपने दो पार्टनर बिल्डरों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज जिले में कोरोना संक्रमित के 245 नए केस  आए हैं.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x