Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड पंजाबी समाज परिवार समिति द्वारा आयोजित बैसाखी उत्सव में कलाकारों का धमाका, झूमे लोग,कृष्णपाल ने दी बधाई-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड पंजाबी समाज परिवार समिति द्वारा जेएमडी ग्राउंड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित बैसाखी उत्सव में कलाकारों ने ऐसा समां बंधा की, हजारों लोग अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाए,और झूमने लगे, इस आयोजित बैसाखी उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित नव निर्वाचित फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने पंजाबी समाज के लोगों को बैसाखी उत्सव बहुत -बहुत बधाई दी,साथ में ग्रीन फील्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसबिंदर सिंह व ग्रीन वैली रेजिडेंट वैलफेयर कमेटी के प्रधान मनीष ने दी भी पंजाबी समाज के लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई दी।

बैसाखी पर्व को यादागर बनाने में ग्रीन फील्ड पंजाबी समाज परिवार समिति के प्रधान एस के अरोड़ा, अशोक वासन, विशाल वासुदेवा, दीपक अरोड़ा, सरदार कंवलजीत नंदा, जसविंदर,जितेंद्र गुजराल, राजा कुलजीत, सांगा, राहुल अरोड़ा, हितेश बत्रा,पलटा, ब्रिज मोहन, विशाल सिंह, वरुण हिंदुजा, गौरव बजाज, राजेंदर धिम्मान, जसबिंदर सिंह साहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आप इस प्रकाशित खबर में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , नव निर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, सरदार जसबिंदर सिंह व मनीष को सुन सकते हैं।

Related posts

भाजपा के हाथ में है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल- राहुल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 7 मानव रचना छात्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला।

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो साथियों संग मिल कर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी, तीन गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x