
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज संबंधित विभागों की टीमों के साथ फरीदाबाद व पलवल के अनाज मंडियों में की छापेमारी की कार्रवाई की। गठित दो अलग -अलग टीमों ने अनाज मंडियों में गेहूं खरीद ने वाली ऐजेंसीयों द्वारा निर्धारित कम्प्यूटराईज्ड धर्मकांटो पर वजन करने में अनियमितता पाई की गई है, और कई जगहों पर बिल्कुल सही पाई गई है। अनियमितता बरतने वाले एजेंसियों के खिलाफ संबंधित विभाग अपनी कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी राजदीप मोर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार,8 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि किसानों द्वारा गेंहू बेचने के लिए सम्बंधित अनाज मंडियों में ले जाया जाता हैं, लेकिन उनके गेंहू की तुलाई में अनियमितता बरती जाती हैं। इस सूचना के सम्बंध में कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा महेंद्र विधिक माप विज्ञान विभाग व वीरेंद्र सिंह खाद्य निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की संयुक्त टीम के साथ मोहना अनाज मंडी में किसानों द्वारा लाए जा रहे गेहूं की नापतोल से संबंधित औचक निरीक्षण किया गया।
उनका कहना है कि संयुक्त टीम द्वारा सर्वप्रथम मोहना अनाज मंडी की 5 दुकानों पर रखे हुए तराजू की भार माप प्रक्रिया चेक की गई। तदोपरांत मोहना अनाज मंडी के आसपास स्थित प्राइवेट 4 धर्म कांटाओं तथा खाद एवं आपूर्ति विभाग के तिगांव गोदाम स्थित धर्म कांटा पर नापतोल प्रक्रिया को चेक किया गया। माप तोल विभाग के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि धर्मकांटाओं का माप एक स्टैंडर्ड माप से होना चाहिए । स्टैंडर्ड माप उपकरण मौजूद न होने की स्थिति में सभी धर्म कांटों पर सरकारी वाहन संख्या HR-03GA-3362 का माप किया गया। जो एक समान पाया गया। इस प्रकार अनाज मंडी मोहना के आसपास व DFSC गोदाम तिगांव स्थित धर्म कांटो की मापतोल में कोई अनियमितता सामने नहीं आई है। कुछ किसानों ने पूछताछ पर बताया कि उन्हें अनाज मंडी मोहना में गेहूं की मापतोल में कोई समस्या सामने नहीं आ रही है। इसी प्रकार जिला पलवल में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा बलवान मंडी सुपरवाइजर मार्केट कमेटी पलवल,रूपचंद उपनिरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग पलवल व सुखबीर सिंह लेबोरेटरी इंचार्ज मापतोल विभाग पलवल के साथ अनाज मंडी पलवल में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 6 आढ़तियों के कांटे को चैक किया गया। निरीक्षण पर सभी आढ़तियों के द्वारा ठीक तुलाई करनी पाई गई। मापतोल विभाग के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि धर्मकांटाओं का माप एक स्टैंडर्ड माप से होना चाहिए । स्टैंडर्ड माप उपकरण मौजूद न होने की स्थिति में सभी धर्म कांटों पर एक किसान द्वारा अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए लाए गए ट्रैक्टर ट्रॉली की धर्मकांटे की पर्ची को चैक करके आसपास के धर्म कांटे पर उपरोक्त ट्रैक्टर- ट्राली का गेहूं से लोड व चालक सहित वजन कराया गया जो निरीक्षण पर FCI के धर्मकांटे सहित अन्य 3 धर्म कांटे पर अलग अलग वजन पाया गया। जिस संबंध में माप तौल विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि एफसीआई पलवल के सरकारी धर्म कांटा पर वर्ष 2024 के दौरान भी अनियमितता पाई गई थी। जिस सम्बंध में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया था।
Related posts
1
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

