Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना यातायात में हवलदार रणवीर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,  फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को थाना यातायात में तैनात एक हवलदार को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एल्सन चौक बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित हवलदार का नाम  रणबीर है। आरोपित हवलदार रणवीर के खिलाफ मुकदमा नंबर- 9 दिनांक 7 अप्रैल 2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह अपनी पानी की गाडी लेकर एलसन चौक से गुजरता है तो हवलदार रणबीर उपरोक्त उसको रोककर उससे 200/300 रूपए अपने खर्चे पानी के लिए  वसूल करता था। अब उसके द्वारा टाटा की नई गाड़ी खरीद की गई है जब वह इस गाड़ी को लेकर एलसन चौक से गुजरने लगा तो हवलदार रणबीर द्वारा उसकी गाड़ी इम्पाउंड करने का डर दिखाकर उससे  8,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग की गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी,फरीदाबाद टीम द्वारा आरोपित  हवलदार रणबीर, थाना यातायात पुलिस, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 8,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। 

Related posts

पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में ट्रेस किए 30 गुम हुए मोबाइल, इस साल अब तक 150 फोन बरामद कर मालिकों को लौटाएं

Ajit Sinha

चंडीगढ़: किसानों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एचएसवीपी के अधिकारियों को दिए निर्देश प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी मंजिल के नक्शे करा सकेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x