Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पोल्ट्री फार्म के कारण उत्पन्न हो रही मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए एक सुदृढ़ तंत्र तैयार किया जाए, मुख्य सचिव ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पोल्ट्री फार्म के कारण उत्पन्न हो रही मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए एक सुदृढ़ तंत्र तैयार किया जाये। श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने यह निर्देश आज यहां विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से  लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की 26वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए पोल्ट्री फार्मस के लिए एक वाट्सएप गु्रप तैयार किया जाये ताकि कि फार्मस को समय समय पर पोल्ट्री से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई जा सकें।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के सरकार द्वारा जारी किए गए भी सभी निर्देशों की अनु पालना सख्ती से की जाये। इस संबंध में जानकारी देतेे हुए विश्वविद्यालय के कुलपति  गुरदयाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9300000857 जारी किया हुआ है  जो किसानों की आवश्यकता को पूरा करता है और विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा जानवरों के स्वास्थ्य प्रबंधन, फीडिंग टेलीमेडिसिन, पशुओं के प्रारंभिक उपचार, मुर्गी पालन आदि के बारे में सलाह / सेवाएं प्रदान करता है। उन्होने बताया कि  हरियाणा पशु विज्ञान केंद्रों द्वारा समय-समय पर लगाये जाने वाले  पशु स्वास्थ्य शिविरों एवं प्रशिक्षणों के  दौरान भी किसानों को विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बैठक में वित्त और योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव,टी वी एस एन प्रसाद,पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,नई दिल्ली के उपनिदेशक डॉ बी एन त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सहकारी बैंकों के ऋणी सदस्यों व किसानों के लिए एकमुश्त अदायगी योजना-2019 की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं। 

Ajit Sinha

नवनिर्वाचित सदस्यों से ग्रामीण आंचल के विकास में प्रदेश सरकार का सहयोग करने की करी अपील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!