Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा–ग्रेटर एक्सप्रेसवे पर टेम्पो से स्टंट करने वाले एक आरोपित गिरफ्तार, टेम्पो बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 31 मार्च की रात में टेंपो से स्टंट करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पिंक टेम्पो भी बरामद किया है.अन्य की तलाश की जा रही है. पुलिस ने यह कार्यवाही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए वीडियो को संज्ञान लेकर किया है. पुलिस की गिरफ्त में खडे प्रदीप पुत्र वीर सिंह को पुलिस ने टेम्पो से स्टंट करने आरोप में पकड़ा है. थाना सेक्टर-142 प्रभारी ने बताया कि चालक अपने दो अन्य साथियों के साथ कालकाजी मंदिर दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पिंक टेम्पो के छत और टैंपो से लटक कर एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे थे. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं सर्विलांस के माध्यम से स्टंट कर रहे आरोपित व्यक्ति की पहचान करते हुए स्टंट करने वाले 19 वर्षीय प्रदीप को गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रदीप के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों का फ्लैट की रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन

Ajit Sinha

एक पॉश सोसाइटी में खेली गई ‘खूनी होली’: प्रेमिका के भाई ने गोली मार कर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

डिस्कवरी वाइन ग्रुप के 50 लाख रुपए व एक S-PRESSO कार लेकर भागने वाला पीएसओ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x