Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीएस खेड़ीपुल इलाके में एक सूटकेस में 30 वर्षीय महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, उस की हत्या की गई है -पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पीएस खेड़ी पुल थाना क्षेत्र केअंतर्गत नहर किनारे बाईपास रोड पर एक सूटकेस में एक महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में एकदम से सनसनी फ़ैल गई। यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने के बाद मौके पर पीएस खेड़ीपुर व पीएस पल्ला की टीम तुरंत पहुंच गई। और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग- अलग थाना क्षेत्रों के एसीपी व एसएचओ व क्राइम ब्रांच की टीमें  मौके पर इस वक़्त मौजूद है। और जांच की कार्रवाई की कर रही है। सूटकेस में महिला की लाश, का साफ़ मतलब है,उसकी हत्या की गई है, महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के लगभग है, देखने से यह लगता है कि मृतक महिला आसपास के ही रहने गांव या कॉलोनी की वाली है और कटी अवस्था में महिला की लाश है,अब हर पहलुओं पर गंभीरता से संबंधित थाने की पुलिस जांच कर रही है,अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका के शरीर पर कपड़े है। क्या दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर महिला की लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से लाश वाली सूटकेस को नहर के किनारे सुनसान स्थान पर फेंकी गई है, क्या उसके तन पर कपड़ा है या नहीं , है तो कौन से रंग का कपडा,की उस कपड़े पर कौन सी कंपनी का टैग लगा है, इस सूटकेस की जानकारी पुलिस को कैसी चली, कहीं आसपास के कॉलोनी व गांव की रहने वाली है, तो नहीं, महिला की लाश कई दिन पुरानी है पता चला है। पुलिस हर पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।  इस मामले में डीसीपी सेंट्रल उषा का कहना है कि महिला की लाश 5 -7 दिन पुरानी है,और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है, उसका सर धर से अलग है। अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आगे उनकी कार्रवाई जारी है।         

Related posts

फरीदाबाद ऑटो चालकों ने दिया फरीदाबाद 89 विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ओला टैक्सी के ड्राईवर सहित दो लोगों की हत्या के मामले में दो आरोपितों किया अरेस्ट -देखे वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जब तक लक्ष्मीजी की उपासना होती रहेगी, तब तक अग्रकुल धन व वैभव से संपन्न रहेगा : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x