Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जब तक लक्ष्मीजी की उपासना होती रहेगी, तब तक अग्रकुल धन व वैभव से संपन्न रहेगा : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के अग्रोहा में बनने वाली आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित  अग्रसेन फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेशभर में निकाली जा रही रथयात्रा का ओल्ड फरीदाबाद पहुंचने पर पथवारी मंदिर में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ वैश्य नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मां लक्ष्मी जी की 21 ब्राह्मणों के उपस्थिति में महाआरती की और सभी अतिथिगण का जलपान किया। लखन सिंगला के संयोजन में 18 घोड़ों पर सवार अग्रवाल समाज के 18 युवाओं के साथ-साथ 50 महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होकर इस रथयात्रा का स्वागत बड़े ही निराले अंदाज से किया गया, वहीं समाज के लोगों ने बैंड बाजे और फूलों की वर्षा करके रथयात्रा में शामिल गणमान्य लोगों का हृदय जीत लिया।

यह रथ यात्रा का जगह-जगह समाज के लोगों ने इस रथयात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत सिंगला ने रथयात्रा में शामिल हुए विभिन्न जिलों के अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।  इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि अग्रोहा में बनने वाली कुलदीप महालक्ष्मी का मंदिर ऐतिहासिक होगा और इस मंदिर निर्माण में हरियाणा के सभी अग्रबंधु अपना बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी  एवं श्री राम जी के 108 फीट लंबे, 108 फिट ऊंचे व 108 चौड़े प्रतिमा मंदिर में निर्मित की जाएगी।  सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना हेतु उन्होंने नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे 1 रुपया व 1 ईंट देगा जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यापार का प्रबंध हो जाए।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ही अग्रोहा राज्य की स्थापना की थी और अब उसी जगह आद्य महालक्ष्मी जी के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, क्योंकि महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में कई बार कुलदेवी लक्ष्मीजी से यह वरदान प्राप्त किया कि जब तक उनके कुल में लक्ष्मी जी की उपासना होती रहेगी, तब तक अग्रकुल धन व वैभव से संपन्न रहेगा। इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता, जगदीश गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुभाष गोयल प्रधान अग्रवाल सभा, संत गोपाल गुप्ता, प्रधान अग्रवाल धर्मशाला सोसाइटी, विष्णु गोयल महासचिव, श्री कृष्ण, राम किशोर अग्रवाल,

अरविंद गोयल, आरके गोयल, श्याम सुंदर बंसल प्रधान, मनोज गोयल गुडियानिया रथ संचालक दक्षिण हरियाणा, श्री राम अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अरुण मित्तल, चंद्र प्रकाश सिंगला, अरुण मित्तल, श्रीमती सीमा भारती गर्ग, दिनेश जिंदल, मनोज अग्रवाल, रोहित गोयल, रविंद्र मंगला, अशोक गुप्ता, राजू गुप्ता, विनोद गुप्ता, बिट्टू, बालकिशन वशिष्ठ, अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, रोहित सिंगला पूर्व पार्षद, नितिन सिंगला जिला अध्यक्ष, डब्बू बंसल, खूबचंद मंगला, ओम प्रकाश गुप्ता, नेमचंद गर्ग, नवल किशोर गर्ग, मनोज गोयल, रमेश गोयल, अंकुर, मनीष लिबास, मोनू पुरानी मंडी, संजय गुप्ता, विजय सिंगला, सतीश सिंगला, मुकेश जिंदल, महेश चंद्र गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, प्रशांत, मुकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, मोनू गर्ग, समीर सिंगला, अमित बंसल, विकास गोयल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक ही परिवार के 3 लोगों के द्वारा कोरोना वायरस का कत्ल कर घर लौटने पर आरडब्लूए ने किया स्वागत। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेलिग्राम टास्क में 10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 2 आरोपितों को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ,लक्ष्मी नारायण मंदिर ,ग्रीन फील्ड कालोनी में बड़ी धूम धाम व हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x