Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी,गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित मुख्य सिपाही हरकेश के खिलाफ जिला अदालत में पेश किया चार्जशीट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंड़ीगढ़: एंट्री करप्शन ब्यूरो,गुरूग्राम द्वारा कल बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  मुख्य सिपाही हरकेश, थाना रोजकामेव जिला नूंह के विरूद्ध चालान (चार्जशीट) धारा 7, 13 (1) बी सहपठित 13 (2) पी.सी. एक्ट, के तहत एएसजे न्यायालय गुरुग्राम में दिया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम  को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके विरुद्ध मुकदमा नंबर – 205 दिनांक 12.12.2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506, 34 ए थाना रोजका मेव जिला नूंह में दर्ज है। इस मुकदमा  से उसका नाम निकालने की एवज में मुख्य सिपाही हरकेश उसे 50,000/-रूपए  नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी गुरुग्राम द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित  मुख्य सिपाही हरकेश उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 50,000/-रूपए  नकद रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफतार किया गया तथा आरोपित के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 2 दिनांक 15.1.2024 धारा 7, 13 (1) बी. सहपठित 13 (2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद: आज तड़के हुई दो मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश अमित भड़ाना और शशिकांत के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डा. अमित आर्य सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x