Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: फर्जी एसएचओ बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना साइबर बल्लभगढ़ की टीम ने आज थाना सेक्टर-58 के फर्जी एसएचओ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए  है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सुमित निवासी पटौदी जिला गुरुग्राम को पटौदी से, सोनिद्रं भाटी निवासी  गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को नोएडा व रवि है। इस संबंध में थाना साइबर बल्लभगढ़ में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़, गांव मच्छगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 26 दिसंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई तथा काँलर ने अपने आप को थाना सेक्टर 58 का एसएचओ बताया।
कथित थाना प्रबंधक ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक सरकारी कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बैक काँल करने के लिए कहा। जिस पर शिकायत कर्ता ने डर के कारण कुछ देर बाद फिर से उस व्यक्ति को कॉल किया, जिसने कहा कि वह कॉल एसीपी को दे रहा हूं उनसे बात कर लिजिए और कॉल काट दिया। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास एक फोन से कॉल आई,जिसने कहा कि शिकायतकर्ता ने जुलाई महीने में दवाई ऑर्डर की थी और डिलीवरी के समय कॉल नहीं उठाया, जिस संबंध में उन्होंने सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बाद ठगो ने शिकायतकर्ता के पास एक QR कोड भेजो और शिकायतकर्ता से 9 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,20,210/-रूपए   की धोखाधड़ी कर ली। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ़ की टीम ने सुमित निवासी  पटौदी जिला गुरुग्राम को पटौदी से, सोनिद्रं भाटी निवासी  गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को नोएडा व रवि को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपितों  से पूछताछ में सामने आया की सुमित व सोनिद्रं भाटी नोएडा में एक निजी मॉडलिंग कंपनी में कैमरामैन व मैनेजर के रूप मे कार्य करते है तथा रवि गुरुग्राम में ही किसी सी.ए के पास कार्य करता है। रवि व सुमित कुछ वर्ष पहले मेडिसिन कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे जहां से उन्होंने कॉलिंग का कार्य सिखा था,मामले में सामने आया कि आरोपित  रवि ने शिकायतकर्ता को एसएचओ  बनकर बात की थी तथा सुमित ने मेडिसिन कंपनी के कर्मचारी के रूप में बात की थी वहीं आरोपित  सोनिंद्र ने ठगी के पैसों के लिए अपना व एक अन्य व्यक्ति का खाता उपलब्ध करवाया था, जिनमें ठगी के कुल 1,20,210 /-रू रुपए आए थे। आरोपित सुमित व सोनिंद्र को  न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपित  रवि को पेश कर जेल भेज दिया गया है

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 15 साल पुरानी शिकायतों पर छज्जा तोड़नें की कार्रवाई की, हंगामा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “माँ वैष्णो देवी” के प्रसाद को विधायकों, कारोबारी सहित हजारों भक्तों ने आयोजित विशाल भंडारा में जमकर लूटा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने दी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को चुनौती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x