Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शराब के दुकान पर पुराना स्टॉक खत्म कराने के लिए दी जा रही छूट, नोएडा मे शराब की दुकानों पर उमडी भीड

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते कई दुकानों से शराब का स्टाक खत्म हो गया। एक पेटी पर एक पेटी फ्री का आफर लेने के लिए दुकानों पर लोगो का जमावड़ा लगा हुआ है। शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है, इसलिए शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.ये सीन है नोएडा के सेक्टर 18 में शराब के दुकान का जहां छूट की सूचना मिलते ही लोग की भीड उमडी है कुछ लोग लाइन लगे कुछ लोग अपनी बारी न आने आपस में बहस करते नजर आ रहे है. तभी एक शख्स की मानो लाटरी लग, पेटी के साथ दारू ले जाता दिखाई दे रहा है. इस भीड और महामारी का कारण यह है कि पिछले दिनों ई-लाटरी से दुकानों का आवंटन किया गया है। जिसके चलते काफी पुराने शराब की दुकानें के संचालकों की ई-लाटरी में दुकानों नहीं मिल सकी। पुराने दुकानों पर 31 मार्च तक स्टॉक खत्म करना जरूरी है। जिसके चलते कई दुकानों ने शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी है।

Related posts

चंडीगढ़; 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी व दलाल गिरफ्तार

Ajit Sinha

संसदीय स्थाई समिति ने किया मॉडल जिला जेल भौंडसी का दौरा।

Ajit Sinha

भगवान श्री राम बुल्डोजर पर हुए सवार: आज दशहरे पर्व पर निकाला गया राम जुलुस, राजनीतिकरण किया गया -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x