Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होली पर घर जाने को लेकर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पत्नी ने होली पर्व पर घर जाने की जिद करने पर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आज अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम  की टीम ने आरोपित पति को बलिया , उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या करके व उसके शव को किराए के कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पुलिस की मानें तो आरोपित अंकित अपना नाम बदल कर किराए के मकान में रह रहा था। उसकी मृतक पत्नी का नाम रेनू है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 7 मार्च 2025 को थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव भांगरौला, गुरुग्राम में एक कमरे पर ताला लगा हुआ है तथा उसके अंदर से बदबू आ रही है। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर मकान मालिक हाजिर मिला। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ा गया जिसके अंदर एक औरत का शव पड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा सीन ऑफ क्राइम,फिंगरप्रिंट,डॉग स्क्वायड की पुलिस टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मकान मालिक ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दीपक व रेणु पति-पत्नी के तौर पर उसके मकान में पिछले 7/8 महीने से किराए पर रहते थे। दिनांक 02.03.2025 को दीपक के कमरे पर उसके मामा का लड़का अंकित आया हुआ था। उसने दिनांक 03.03.2025 को देखा तो कमरे का ताला बंद था तो उसने सोचा कि वे लोग घर गए होंगे। इसके बाद दिनांक 07.03.2025 को कमरे से बदबू आने लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद इन्होंने ताला तोड़कर देखा तो अंदर रेणु का शव पड़ा हुआ था। उसको शक है कि दीपक व अंकित ने रेणु की हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा , मानेसर के इंचार्ज व उप-निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 1 आरोपित को गत 21 मार्च 2025 को बलिया (उत्तर-प्रदेश) से काबू किया। आरोपित की पहचान अंकित निवासी गांव बैरपुर जिला ओरिया (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि रेनू (मृतका) के पति का नाम अंकित है तथा यह अंकित वही व्यक्ति है जिसका नाम मकान मालिक ने दीपक बताया था। आरोपित तथा उसकी पत्नी का होली पर्व पर घर जाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपित ने दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी तथा उसके बाद किराए के कमरे को लॉक करके भाग गया। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट,रिश्वत का रुपया निगला

Ajit Sinha

दो पक्षो में विवाद के बाद रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़, जमकर चले लाठी डंडे, देखें वायरल वीडियो, जांच मे जुटी पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x