Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

खरगे ने कर्नाटक में सड़क परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल पूछते हुए खरगे ने कहा कि कर्नाटक में गुलबर्गा से बेंगलुरु, सोलापुर से बेंगलुरु और बीदर से बेंगलुरु को जाने वाली चार लेन सड़क परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री को लंबित कार्यों की याद दिलाते हुए कई पत्र लिखे हैं। लेकिन पत्रों और व्यक्तिगत मुलाकातों के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई है।खरगे ने उन खबरों का भी जिक्र किया, जिनके अनुसार हर चीज के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी लेनी पड़ती है, चाहे वह फंड हो या राष्ट्रीय राजमार्गों का नंबर। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री अक्सर कहते रहे हैं कि सड़क निर्माण के लिए पहले जमीन का इंतजाम करो, जबकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि आजकल जमीन आसानी से उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जहां पहले से जमीन उपलब्ध है, वहां तो कम से कम सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

Related posts

अस्पताल में मुफ्त मिलने वाले दवाइयों को अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत से बाजार में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

कांग्रेस: 3 महीने में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई, इसका फायदा देश के लोगों को दीजिए -वीडियो

Ajit Sinha

नई दिल्ली: सिनेमा हॉल और सभी साप्ताहिक बाजार 15 अक्टूबर से खुलेंगें: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x