Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि एक देश एक राशन कार्ड होगा, सुने वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में एक राशनकार्ड पर काम किया जाएगा. आज अगर सरकार सबको राशन दे रही है तो उसका क्रेडिट अन्न दाता किसान औऱ दूसरा ईमानदार टैक्सपेयर को जाता है.आपने देश का अन्न भंडार भरा है इसलिए आज गरीब का चूल्हा जल रहा है. आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब संकट से मुकाबला कर पा रहा है. मैं हर किसान और करदाता को धन्यवाद देता हूं. आने वाले समय में हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे. हम सभी को सशक्त करने के लिए निरंतर काम करेंगे.

पीएम ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई. एक तरह देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को, और यूरोपीय यूनियन की आबादी से दोगुने से ज्यादा लोगों को सरकार ने मुफ्त अनाज दिया.

Related posts

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर कंस्ट्रक्शन-डिमोलिशन और बाहर से आने वाले ट्रकों पर लगी रोक हटाई

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढाने के नाम से ठगने वाले 11 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!