Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्पेज सोसायटी में दो व्यक्तियों ने पति -पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीट दिया, की उसे शक था कि उसकी पत्नी इन्हीं के कारण अलग रह रही है -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
स्पेज सोसायटी सेक्टर-93, गुरुग्राम में दो व्यक्तियों ने पति -पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीट दिया की उसे शक था कि उसकी पत्नी इन्हीं पति -पत्नी की वजह से अलग रह रही है। इस संबंध में पीएस सेक्टर -93 , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आज जांच के बाद दोनों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अमित और अंकुर है।आगे पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर-93,गुरुग्राम की पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 14 मार्च 2024 को स्पेज सोसायटी सेक्टर-93, गुरुग्राम में 2 व्यक्तियों द्वारा उसके तथा उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-93, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर -93 , गुरुग्राम के इंचार्ज प्रदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 2 आरोपितों को आज सोमवार को स्पेज सोसाइटी सेक्टर-93, गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा में जांच किया। आरोपितों की पहचान अमित कुमार (उम्र 42 वर्ष) निवासी धमपुर जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी स्पेज सोसायटी सेक्टर-93, गुरुग्राम व अंकुर (उम्र 44 वर्ष) निवासी स्पेज सोसायटी सेक्टर-93, गुरुग्राम के रूप में हुई। उनका कहना है कि पुलिस अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि आरोपित अमित की पत्नी अमित से अलग रह रही है। आरोपित अमित को लगता था कि शिकायतकर्ता तथा उसकी पत्नी की वजह से उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है, जिसके कारण उपरोक्त आरोपितों द्वारा उपरोक्त मुकदमा  की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

अपराध शाखा -बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50000 के ईनामी व मोस्ट वांटेड गुड्डू उर्फ सुरेश को लगी, मौत।  

Ajit Sinha

नौकरी से निकालने से नाराज किसान के पूर्व नौकर ने पशुओं के पानी में जहर घोला था, 58 गोवंश 5 दिन में हो गई थी मौत

Ajit Sinha

10 हजार के इनामी व दो दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x