Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मां डांट से नाराज छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगा दी, पुलिस और एनडीआरफ की टीमें तलाश में जुटी, छात्रा का पता नहीं चला तलाश जारी  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव की रहने वाली कक्षा ग्यारह की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर प्यावली गांव से गुजर रही गंग नहर में छलांग लगा दी,  सूचना पर थाना जारचा पुलिस और एनडीआरफ की टीमें नहर में छात्रा की तलाश में जुटी है। लेकिन छात्रा का अब तक पता नहीं चल पाया है. गंग नहर में लगातार पुलिस और एनडीआरफ की टीमें मोटरबोट से छात्रा की तलाश कर रही है, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे के नहर में कूदी छात्रा का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस के अनुसार राकेश कुमार निवासी सिद्धिपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने बिस्तर पर आराम करने के लिए बताया था। शनिवार को राकेश की पत्नी ने बेटी निकिता ऊर्फ निक्की घर का रसोई का काम निपटाने के लिए बोल दिया। जिस पर वह नाराज हो गई और दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर से निकल पडोस के प्यावली गंग नहर में कूद गई। आने जाने वाले लोगों ने देख सूचना पुलिस व स्वजनों को दी।ये खबर पता चलते परिवार में  हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाश शुरू की गई मौके पर एनडीआरफ की टीमों को बुलाया गया लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का पता नही चल पाया है। नहर का पानी कम कराया है। एनडीआरएफ की टीम छात्रा की तलाश में लगी है।

Related posts

शराब के रुपए मांगने से नाराज दरोगा ने सेल्समेन को जड़े थप्पड़, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच जारी

Ajit Sinha

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।

Ajit Sinha

एकत्रित किसान, बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच करने का कर रहे किसान प्रयास-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x