Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सीपी ओ.पी सिंह की दावे की खुली पोल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर के करीबी आकाश गुप्ता की फ़ॉर्चूनर गाडी हुई चोरी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुरक्षा व्यवस्था की दावे की पोल उस समय खुल गई जब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के करीबी एंव ग्रीन फिल्ड कालोनी प्रॉपर्टी एंव बिल्डर एसोसिएशन एंव फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की आज तड़के लगभग साढ़े 3 बजे फोर्चुनर गाडी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस मामले में एसएचओ अशोक सैनी का कहना हैं कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस फॉर्चूनर कार को तलाशने के लिए अपराध शाखा, बड़खल व अपराध शाखा बॉर्डर की टीम जुट गई हैं।

आकाश गुप्ता का कहना हैं कि वह बी-71, अशोका एन्क्लेव पार्ट -2 में रहते हैं, रात लगभग 8 बजे अपनी फॉर्चूनर गाडी,सफ़ेद रंग, जिसका नंबर एचआर-बीयू -2842, अपने घर के बाहर खड़ी की थी, जब वह सुबह के छह बजे टहलने के लिए अपने घर के गेट के बाहर निकले तो, उनकी गाडी गायब थी, इसके बाद उन्होनें अपने स्तर पर आसपास के कई लोगों से अपनी गाडी के बारे में पता किया पर उनकी गाडी कहीं नहीं मिली , इसके बाद उन्होनें इस चोरी की सूचना सराय खाव्जा, सेक्टर -37 थाने के एसएचओ अशोक सैनी को फोन पर दी गई। इस सूचना के प्राप्त होने के बाद एसएचओ अशोक सैनी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच पड़ताल में इतना पता चला की एक बेलेरों गाडी में सवार हो कर अज्ञात चोर आए और अपने गाडी से उत्तर कर उनके फॉर्चूनर गाडी का शीशा तोड़ कर और गाडी स्टार्ट करके चलते बने। वहीं,पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने दो दिन पूर्व दावा किया था कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात शहर में चप्पे -चप्पे पर पुलिस की रहेगी नजर, फिर ये फ़ॉर्चूनर गाडी कैसे चोरी हो गई,ये तो उनके दावे की पोल खोल रही हैं। ये एक ऐसा मामला हैं जो प्रकाश में आया हैं, कई और ऐसे मामले होंगें जो अभी मीडिया के सामने आना बाकि हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों की परीक्षा को मद्देनजर आगामी आदेशों तक किया स्थगित*: डीसी

Ajit Sinha

पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़,तस्कर के पैर में लगी गोली, 50 लाख की 700 पेटी अवैध शराब की पकड़ी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद करता था एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर को ब्लेकमैल, मौत, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x