Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: पूर्व किराएदार फारुख ने फैजान 15 वर्ष की हत्या करके उसके शव को बड़खल के झाड़ियों में फेंक दिया था -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सनसनीखेज फैजान हत्याकांड के मामले में आज एक आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम फारुख है , मृतक फैजान व आरोपित फारुख आपस में दोस्त थे,ऐसा पता चला है,आरोपित फारुख कुछ दिनों तक मृतक फैजान के मकान में किराए पर भी रहा था, फ़िलहाल वह अपनी बहन के यहां नोएडा में रह रहा था। क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज सुबह ही आरोपित फारुख को पकड़ कर लाई है, और आरोपित फारुख से गहनता से पूछताछ पुलिस कर रही है। ये भी मालूम हुआ है कि फैजान 15 साल निवासी बड़खल और फारुख दिल्ली में कपडे खरीदने के लिए एक साथ गए,फिर ऐसा क्या हुआ कि आरोपित फारुख ने फैजान की हत्या करके बड़खल की झाड़ियों में फेंक दिया। यह जानने में पुलिस की टीम लगी है। आज एसीपी क्राइम अमन यादव अपने कार्यालय में आज दोपहर को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फैजान व दीपक हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा कर सकते है। सेक्टर -37 स्थित एक निजी बस में दीपक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था होली के दिन।

Related posts

फरीदाबाद: लोगों को शादी के बहाने ठगने वाले दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पति -पत्नी विवाद:अमेरिका से भारत आकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुग्राम में 8वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

बुजुर्ग मां और बेटी को बंधक बना कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाली एक नौकरानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x