Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा को मिली नई उड़ान: हिसार एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस, जल्द शुरू होगी विमान सेवाएं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: बहुप्रतीक्षित महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट को आखिरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से संचालन का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वा कांक्षी उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना को सफल बनाने के लिए इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता में रखा था।हिसार एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलने के साथ ही यह हरियाणा का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जहां से नियमित विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ राज्य के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा सपना साकार होने जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। अब हिसार से हवाई यात्रा की शुरुआत होने जा रही है, जिससे हरियाणा की कनेक्टिविटी को एक नई दिशा मिलेगी।”
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए विमानों की सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशन और मेंटेनेंस की सभी जिम्मेदारियां AAI के अधीन होंगी।हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के तहत 503 करोड़ रुपये की लागत से पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इस टर्मिनल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने नाइट लैंडिंग की अनुमति के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां अपना प्रोजेक्ट ऑफिस स्थापित कर रही है, जिससे परिचालन संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। हिसार एयरपोर्ट की नींव सात साल पहले रखी गई थी, लेकिन जब से नागरिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने इस परियोजना को प्राथमिकता में रखा, तब से कार्यों में तेजी आई। कई दौर की उच्च स्तरीय बैठकों और निरीक्षणों के बाद आखिरकार यह सपना साकार हो रहा है।हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब हरियाणा का यह हवाई अड्डा प्रदेश के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की एक नई उड़ान है, जो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related posts

सोनीपत पुलिस ने जिले भर में चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, आईडी व पहचान पत्र जाँचेsonipat

Ajit Sinha

फरीदाबादः भाजपा शासनकाल में अन्य पिछड़ा वर्ग की जमकर अपेक्षा हो रही है, सरकार उनकी जमकर अनदेखी कर रही है, राकेश भड़ाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में मंगलवार दो गाड़ियों में आए गुंडों की गुंडागर्दी का लाइव फुटेज देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x